यूपी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला, बाइक सवारों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
मैनपुरी जिलाध्यक्ष पर सोमवार देर रात जानलेवा हमला हो गया। बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। इस हमले में जिलाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
 

मैनपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता सोमवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर बाउंड्री के अंदर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

इस हमले में जिलाध्यक्ष खुद को बचाने में कामयाब हो गए। हमले के बाद उन्होंने पुलिस को इत्तला की। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। मैनपुरी कोतवाली में तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।